रामपुर, मार्च 29 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के डायमंड रोड निवासी सचिन कुमार दो दिन पहले वह अपनी दुकान पर भाई राजेश कुमार के साथ बैठा था। तभी गंज क्षेत्र के ग्राम काशीपुर निवासी मुनीर और भोट क्षेत्र के ग्राम मझरा फैजुल्लानगर निवासी अजीम व अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हरैटा निवासी शोएब आदि उसकी दुकान पर सामान लेने आए। यहां पर किसी बात को लेकर सचिन का उनसे विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने सचिन व उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बचाव में जब सचिन की मां आई तो उसे भी आरोपियों ने पीटा। शोर-शराबा होने पर लोग जुटे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सिविल लाइंस पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.