गौरीगंज, जनवरी 2 -- अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के टेरी निवासी शेषराज उपाध्याय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की देर शाम वह दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां पहले से मौजूद गांव के ही जसवंत, पुलवंत व उनके चाचा देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने गाली गलौज करते हुए उसे लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। गांव वालों के दौड़ने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.