कानपुर, फरवरी 1 -- चकेरी, संवाददाता। रामादेवी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में एक परचून दुकानदार ने आरोप लगाया है कि इलाके का एक युवक अपने दो साथियों के साथ उनकी दुकान पर आया और शराब पीने लगा। पीड़ित ने मना किया तो आरोपितों ने उसे बुरी तरह से पीटा। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी भूपेन्द्र चौरसिया उर्फ मंटू के अनुसार उनकी घर के बाहर परचून की दुकान है। पीड़ित ने बताया कि बीती 30 जनवरी की रात को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी इलाके का यजुवेन्द्र सिंह अपने दोस्त रामजी व एक अन्य साथी के साथ आया और शराब पीने लगा। इस पर भूपेन्द्र ने मना किया तो आरोपित उनसे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से मारापीटा। जिससे वह लहुलुहान हो गये। लोगों के जमा होने पर आरोपित धमकाते हुए भाग गये। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.