रामपुर, फरवरी 22 -- शाहबाद। घारमपुर गांव में पारिवारिक रंजिश ने शनिवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। युवकों ने अपने चाचा और चचेरे भाई पर सरिए से हमला बोलकर जख्मी कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव निवासी हरिओम गुप्ता के अनुसार वह दुकान से अपने घर खाना खाने गया था। आरोप है कि तभी उनके तीन भतीजे और उनके पुत्र सीताराम में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद भतीजों ने लोहे की सरिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में हरिओम गुप्ता के सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि उनके बेटे सीताराम के सिर पर गंभीर चोट लगी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। घायल पिता-पुत्र सीधे कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। हरिओम की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.