नई दिल्ली, मई 2 -- मेकअप प्रोडक्ट खरीदना मतलब स्किन शेड की सही समझ होना। लेकिन दुकान पर जाकर ज्यादातर लड़कियां गलत शेड खरीद लाती हैं। खासतौर पर लिपस्टिक खरीदने में अक्सर कंफ्यूजन हो ही जाता है। क्योंकि जब हम इसे हाथ पर ट्राई करते हैं तो इसका शेड अच्छा दिखता है। लेकिन घर आकर जब लिप्स पर लगाते हैं तो कलर जरा भी अच्छा नहीं लगता। हालांकि काफी सारे स्टोर पर आपको लिपस्टिक के टेस्टर मिल जाएंगे जिन्हें आप होंठ पर ट्राई कर सकते हैं। लेकिन हाइजीन मेंटेन करना है तो इस तरह की लिपस्टिक को होठों पर लगाना सही नहीं होता। ऐसे में एक हैक वायरल हो रहा। जिसमे स्टोर में लिपस्टिक ट्राई करना आसान हो जाएगा। वैसे तो ये हैक काफी फनी लग रहा लेकिन काफी काम का है। आप भी जान लें क्या है वो वायरल हैकदुकान में होंठ पर लिपस्टिक ट्राई करने का हैक अगर आप ब्यूटी स्टोर पर गई...