पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले मनोज कटियार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 अप्रैल को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान तीन अज्ञात लोग बाइक से उनकी दुकान पर पहुंच गए। तीनों उनके बेटे देवांश कटियार का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उन्होंने मनोज कटियार के साथ मारपीट की। पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देकर तीनों फरार हो गए। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.