गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के सिकरोड गांव में दुकान पर बैठे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिकरोड निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 24 फरवरी को वह अपने गांव में स्थित दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले नूनूपाल, सागर और उनके अन्य साथियों सहित कुल चार लोग वहां आ पहुंचे। आरोप है कि सभी ने बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि छह मार्च को आरोपियों...