औरैया, मार्च 6 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिलावा में दुकान पर बैठे युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बिलावा निवासी माया देवी पत्नी स्व. रामेश्वर दयाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र सुनील दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और उसका परिवार गांव में ही रहता है। होली के त्योहार पर वह घर आया हुआ था और घर के बाहर दुकान खोलकर काम कर रहा था। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे सुनील दुकान पर बैठा था, तभी परिवार का ही एक व्यक्ति अपनी पत्नी और पुत्र के साथ वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने लाठी से सुनील पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.