जौनपुर, जनवरी 2 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के खैरूद्दीनगंज मोहल्ला निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह ने अपने पुत्र पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दिया। घटना 25 दिसंबर की रात करीब 9 बजे की है। तहरीर के अनुसार, देवेंद्र बहादुर सिंह का पुत्र ओंकार सिंह वाराणसी रोड स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। टेकारडीह गांव निवासी नितिन चौहान अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा और बिना किसी कारण विवाद करने लगा। विरोध करने पर, नितिन चौहान ने ईंट उठाकर ओंकार सिंह के चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.