अलीगढ़, अप्रैल 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। अलीगढ़। महानगर के बन्नादेवी के रघुवीरपुरी में गुरुवार को दुकानदार के बेटे संग हमलावरों ने मारपीट कर दी। गल्ले से रुपए निकालने का भी आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।रघुवीरपुरी स्थित शगुन सारस्वत ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार शाम बेटा कार्तिक दुकान पर बैठा था। तभी चार-पांच युवक आ गए। गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। गल्ले में रखे रुपए भी निकालकर ले गए। पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया था। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- चोरी के आरोप में युवक की पिटाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.