दुकान पर बैठे बंगाली डॉक्टर को दोस्त ने मारी गोली, गंभीर
फिरोजाबाद, मई 27 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के बाजार में अपनी दुकान पर बैठे एक बंगाली डॉक्टर को उसके दोस्त ने आकर गोली मार दी। गोली डॉक्टर के कंधे से नीचे लगकर आर पार निकल गई। घटना में डॉक्टर लहूलुहान हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गौरव (30) पुत्र गौरांग निवासी इकदिल जिला इटावा सिरसागंज तहसील के नगला खंगर के बाजार में बंगाली डॉक्टर की दुकान करता है। वह अपनी पत्नी शुक्ला के साथ नगला खंगर में रहता है। वह बुधवार को अपनी दुकान पर बैठा था कि तभी एक हमलावर युवक आया और दुकान पर बैठे बंगाली डॉक्टर को गोली मार दी। गोली डॉक्टर के कंधे से नीचे लगकर शरीर के आरपार निकल गई। गोली क्यों मारी है उसकी जांच की जा रही है। दोनों एक साथ उठते बैठते थे। आरोपी किशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.