बांदा, मई 31 -- बांदा। नगर कोतवाली के खुटला मोहल्ला निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र स्व.जहीर ने मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सब्जी मंडी रावत मार्केट में उसकी छोटी किराना की दुकान है। इसी से परिवार को गुजारा होता है। 24 मई को सुबह दस बजे शमीम व उसका बेटा सानिफ दुकान खोलने पहुंचे। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे हसन मंसूरी पुत्र नब्बू, उसका बेटा समीर तथा पिता नब्बू ने लाठी-डंडों से पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोनों को गंभीर चोंटे आईं। पुलिस ने तीनों घायलों का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डाक्टरी कराया। शमीम की तहरीर पर पुलिस ने हसन, समीर व नब्बू के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...