सुल्तानपुर, मई 31 -- कादीपुर। कोतवाली के तवक्कलपुर नगरा की सरिता पत्नी अखिलेश शुक्रवार को सूरापुर चौराहे पर स्थित अपने बुआ की दुकान पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी आरोपी आकर गाली गलौज देने लगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अवधेश एवं अजय के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...