मिर्जापुर, जून 2 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में मंगलवार की शाम दुकान पर बैठी महिला के गले से उचक्के मंगलसूत्र छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहंुची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण क्षेत्र के सेमरी गांव की ममता यादव गांव में ही गुमटी में पान की दुकान चलाती हैं। शाम लगभग चार बजे वह दुकान पर अकेली बैठी थी। उसी समय बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। पान मसाला खरीद कर वापस चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार दोनों दुकान पर आए। दुकान के सामने बाइक रोक दिए। एक युवक बाइक चालू कर बैठा था। दूसरा युवक बाइक से उतरा और दुकान पर आया। दुकान में बैठी महिला कुछ समझ पाती, तब तक उचक्का महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर अपने साथी संग बाइक से भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक उचक्के स...