इटावा औरैया, जून 9 -- जसवंतनगर। लोहा मंडी स्थित एक दुकान पर पारिवारिक विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा खूबचंद निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उनका छोटा भाई उनकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। भाई नशे का आदी है और आए दिन विवाद करता रहता है। मारपीट में वह घायल हो गया। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। मारपीट के बाद दिनेश कुमार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घायल का परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की ...