खगडि़या, मई 11 -- बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी मोहम्मद आसिफ आरिफ शेख ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दूकान पर पहुंच कर जानलेवा हमला करने एवं इस क्रम में अवैध देसी कट्टा का प्रदर्शन करने की शिकायत की है। घटना सोमवार के सबेरे की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक नामजद मोहम्मद लालो के 26 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तालिब ने उसे एक खाली गैस सिलेंडर दिया था, जिसे कि वह ले गया। घटना के समय तालिब का बहन नसीबा उसके दूकान पर पहुंच कर उक्त सिलेण्डर की मांग करने लगी। उसे जब यह कहा गया कि उक्त सिलेण्डर तुम्हारे ही परिवार का कोई सदस्य ले गया है, तो इससे नाराज हो नसीबा अपने घर जाकर नामजद दस एवं पांच अज्ञात लोगों को साथ सशस्त्र लैस हो पहुंच कर घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.