एटा, जून 15 -- एक कंपनी के आटो पार्ट्स नकली बेचते मिले। कंपनी के जांच अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने अमरोली रोड स्थित एक दुकान पर कार्रवाई की। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक कंपनी के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अलीगंज क्षेत्र में कुछ दुकानदार कंपनी के नाम से अनधिकृत आटो पार्ट्स बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने बाजार में जांच की, जिसमें अमरोली रोड स्थित एक दुकान पर कंपनी के उत्पाद मिले इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस टीम उनके साथ अमरोली रोड स्थित कृष्णा कार सर्विस सेंटर पहुंची, जहां जांच के दौरान पांच क्लच सेट बरामद किए गए। मौके पर मौजूद दुकानदार ने अपना नाम प्रबल प्रताप सिंह निवासी अमरोली रोड बताया। जांच प्रक्रिया के तहत ए...