अमरोहा, मई 15 -- गजरौला। गुरुवार को दुकान पर जा रहे चचेरे-तहेरे भाई को रास्ते में घेरकर पीट दिया गया, दोनों घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला अतरपुरा निवासी संजीव गोस्वामी के बेटे निरदुल का लक्ष्मी नगर मोहल्ला निवासी रितिक से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को निरदुल व उसका चचेरा भाई वंश दुकान पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रितिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया तथा मारपीट करके घायल कर दिया। सीओ अंजलि कटारिया ने मामले में रितिक, मोहल्ला आजाद नगर निवासी सुमित व मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी रचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...