फिरोजाबाद, मार्च 8 -- थाना दक्षिण क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार की रात जमकर हंगामा किया। एक दुकान की छत पर चढ़कर ऊपर से लोगों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। स्टेशन रोड स्थित तिकोनिया पर शनिवार देर रात एक युवक वहा एक दुकान की छत पर चढ़ गया। ऊपर चढ़कर वह हंगामा करने लगा तथा नीचे खड़े लोगों पर पत्थर फेंकने लगा। पत्थर फिकते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगो में भगदड़ सी मच गई। लोगो ने किसी तरह से ऊपर चढ़ कर उसे पकड़ा तथा पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने लाई तथा उससे पूछताछ की। क्षेत्र के दुकानदारों एवं अन्य लोगों का कहना है युवक चोरी की नीयत से आया था। लोगों को देख वह छत पर चढ़ गया तथा वहां से पथराव करने लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया वह दिमाग से कमजोर है तथा बीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.