रामगढ़, जून 19 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। तेज आंधी तूफान में थाना चौक नया नगर बरकाकाना स्थित कविता पुस्तकालय की एस्बेस्टस सीट की छत पर हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। तार के गिरते ही तेज आवाज हुई। उसके बाद दुकान के सभी बिजली के उपकरण हाई वोल्टेज के साथ बंद हो गया। एकाएक हुए घटना के बाद दुकानदार राजेश राही दुकान से बाहर निकल गए। जिसके बाद तार टूटने की जानकारी बिजली विभाग को दी गई। इधर हाइटेंशन तार टूटने के कुछ क्षण के बाद पावर सप्लाइ बंद हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

दुकानदार की चिंता दुकान संचालक राजेश राही ने बताया कि उनके दुकान के ऊपर से बिजली का 11 हजार का हाइटेंशन तार गुजरा हुआ है। जिससे हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। उनकी दुकान फोर लाइन सड़क के किनारे है। सड़क के डिवाइडर के बीच से बिजली का पोल गया हुआ है। उन्होंने कई बार स...