जहानाबाद, जून 10 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। एन एच 139 ओझा बीघा बैदराबाद बाजार संपर्क पथ के समीप संचालित खुशी मिष्ठान की दुकान पर अचानक सूखा पेड़ गिर गया। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जाता है कि शाम लगभग 4:30 बजे अचानक दुकान के बगल में सूखे विशाल पेड़ के एक भाग की दहनी टूट कर गिर पड़ी। गनीमत रहा कि पेड़ की डाली दीवार पर जा कर अटक गई। उस समय दुकान के अंदर लगभग 20 से 25 लोग नाश्ता चाय कर रहे थे। ऊंची आवाज से जब पेड़ गिरी तो दुकान से भागने के कारण अफरातफरी मच गया। हालांकि पेड़ गिरने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़ें- दुकान पर गिरा पेड़, बाल बाल बचे लोग यह भी पढ़ें- टेंपो पर गिरा आम का पेड़, क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...