कुशीनगर, अप्रैल 13 -- पडरौना, निज संवाददाता। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव से विजयपुर चौराहे पर काम जाते वक्त एक युवती का बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। युवती के पिता ने इसका आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप बताया है कि युवती के फोन करने पर उसे गोरखपुर से लेकर घर पहुंचे। दूसरे दिन रविवार को पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती थाना क्षेत्र के विजयपुर चौराहा स्थित एक गारमेंट पर सेल्समैन का काम करती है। 20 वर्षीय युवती के पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल को दुकान मालिक ने फोन कर बताया कि बेटी दुकान पर नहीं पहुंची। इसकी जानकारी होने पर उसकी खोजबीन में जुट गया। इस दौरान बेटी ने फैजाबाद स्थित ओवरब्रिज के नीचे से फोन कर बताई कि बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। इसके बाद उनका ...