हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस। कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मार्केट में कुछ लोगों ने जबरन दुकान खाली कराने और डराने-धमकाना चाहा। दुकानदार नहीं माना तो कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर डाली। इसे लेकर दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अंकित अग्रवाल ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि कुछ दबंगों के हौसले इतने बढ़ गये है कि वह जबरन दुकान पर कब्जा करना चाहते है। स्वतंत्र कुमार शर्मा उर्फ भोला निवासी आवास विकास, शिवम अग्रवाल निवासी हनुमान गली,आशू शर्मा निवासी सरकूलर रोड ने उनकी दुकान का छज्जा तोड़ दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि वे अपनी मर्जी से दुकान खाली नहीं करेंगे तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे।अंकित अग्रवाल का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.