मैनपुरी, फरवरी 9 -- कोतवाली क्षेत्र की सुनार गली में स्थित सराफ की दुकान पर आया अज्ञात युवक दो लाख से अधिक के सोने, चांदी के आभूषण चुराकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से सराफ कारोबारियों में नाराजगी है। शिवनंदन पुत्र भीमसेन वर्मा निवासी सरावग्यान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी शहर की सुनार गली में न्यू बॉम्बे डाई कटिंग के नाम से सराफ की दुकान है। सात फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और दो लाख से अधिक के सोने चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर गायब हो गया। उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में भी आया है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सराफ के साथ हुई इस घटना से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.