दुकान निर्माण को एसडीएम को पत्रक
बलिया, जून 16 -- रसड़ा। विस्थापित गुमटी दुकानदारों के लिए गांधी पार्क के पास प्रस्तावित पक्की दुकानों के निर्माण कार्य की मांग को लेकर व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष मुहम्मद युनूस व सुरेश चंद समेत दुकानदारों ने सोमवार को एसडीएम रवि कुमार को पत्रक दिया। इसकी प्रति डीएम व नगर विकास मंत्री को भी भेजा है। व्यापारी नेताओं ने बताया है कि नगर पालिका की ओर से गांधी पार्क की दीवार से सटे लंबे समय से विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए एक समान आकार की पक्की दुकानों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य प्रभावित दुकानदारों को स्थाई व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को सुरक्षित करना है। यह भी पढ़ें- बेलांव में 98 लाख की लागत से बनेगा ग्रामीण हाट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.