दुकान देखने गए युवक से मारपीट
गाज़ियाबाद, जून 16 -- दुकान देखने गए युवक से मारपीट गाजियाबाद। विजयनगर थानाक्षेत्र में किराया पर लेने के लिए दुकान देखने गए युवक के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने विजयनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। राहुल विहार गली नंबर-8 में रहने वाले सक्षम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जून को वह दो दोस्तों के साथ दुकान किराये पर लेने के लिए देखने गया था। इसी दौरान वहां शिवांशु नागर कुछ साथियों के साथ पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। सक्षम ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.