सोनभद्र, अप्रैल 30 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बाजार स्थित कपड़े की दुकान में आग लगाने और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नुरूल आफरीन पुत्र स्व अब्दुल हमीद नुरिया मौहल्ला निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मो आरिफ एडवोकेट का आरोप है कि वह अपने भाई की अनपरा स्थित कपड़े की दुकान पर बैठा था कि तभी अचानक आरोपी आया और भद्दी गालियां दी तथा गला पकड़ कर हमला किया।आसपास के लोगों ने किसी प्रकार मामला शांत कराया लेकिन आरोप जान से मारने और दुकान में आग लगाने की धमकी देते हुए गया। पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट करने के आरोप में चार पर केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...