दुकान गया किशोर नहीं लौटा घर
बांदा, अगस्त 21 -- बांदा। पैलानी थाने के खप्टिहाकलां गांव निवासी चुनुबाद सिंह ने कन्हैया सिंह के खिलाफ 14 वर्षीय बेटे तेज बहादुर को गायब करने की तहरीर लिखाई है। आरोप लगाया क उनका बेटा गांव में ही हाफिज की दुकान में काम करता है। बुधवार को शाम चार बजे वह दुकान गया। दुकान मालिक के बेटे हिजबुल ने फोन कर पूछा कि तेज घर पहुंचा या नहीं। पता कि तो जानकारीमिली कि खैरेई गांव में कन्हैयां सिंह की पत्नी अंजली का उसके बेटे से झगड़ा हुआ है। इसके बाद लड़का घर आया और साइकिल व मोबाइल रखकर चला गया। आशंका है कि कन्हैया ने उसके बेटे को गायब किया है।दो दिन से उसका पता नहीं चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.