दुकान खोलने पर विवाद, भीड़ बढ़ी तो लोडेड पिस्टल फेंक भागे
रुद्रपुर, जून 11 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। दो पड़ोसियों के बीच चल रहे पुराने विवाद के बीच बंद दुकान खोले जाने को लेकर मामला फिर से गर्मा गया। आरोप है कि इस दौरान दो भाई अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और पिस्टल के दम पर परिजनों को धमकाने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच भीड़ और पुलिस के डर से आरोपी लोडेड पिस्टल सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आदर्श कॉलोनी निवासी तरुण पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले उसके भाई ने फांसी लगा ली थी, जिसके बाद से पड़ोसी रमन कक्कड़ के परिवार से उनका विवाद चल रहा है। यह भी पढ़ें- चौबेपुर में आपसी विवाद में वृद्ध को मारी गोली रमन की एसी की दुकान उनके घर के सामने है, जो कुछ समय से बंद बताई जा रही थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.