बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। एडीएम न्यायालय के आदेश पर शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर किराएदार से दुकान खाली कराने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। किराएदार, उसके परिजनों और दुकानदार ने हंगामा कर दिया। अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी की। इस दौरान किराएदार ने खुद पर डीजल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसे और कई अन्य को हिरासत में ले लिया। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शहनाज खुसरो की दुकान है। इस दुकान को उसने सोमनाथ को किराए पर दे रखा था। शहनाज के परिजनों ने बताया कि 1967 में उन्होंने दुकान पर बिजली कनेक्शन लिया था। इसके बाद सोमनाथ को दुकान मासिक किराए पर दी थी। बताया कि कई बार दुकान खाली कराने के लिए कहा, लेकिन दुकान खाली नहीं की गई। कुछ साल बाद सोमनाथ के परिजनों ने दुकान विकास सैनी को किराए पर दे दी। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.