औरैया, मई 4 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेंगनपुर गांव में दुकान खाली कराने के विवाद को लेकर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सेंगनपुर निवासी अभिषेक दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के आशू दीक्षित ने दुकान खाली करने को लेकर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.