अलीगढ़, मार्च 1 -- बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के ग्राम सराय में दुकान खाली करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। अरीबा पत्नी मामूर अहमद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी दुकान इरशाद पुत्र अजीज को किराए पर दी थी। आरोप है कि किराएदार दुकान खाली नहीं कर रहा है और खाली करने को कहने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार, 26 फरवरी की रात करीब 11:00 बजे आरोपी इरशाद अपने दो अन्य साथियों आजम शेरवानी (पीड़िता का देवर) और उमेर के साथ उनके घर में घुस आया। तीनों ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और अभद्र गालियां दीं। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उसे और उसके बच्चों को जान से मार देंगे। थाना बरला पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.