मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद स्थित साइन रोड में सोमवार की शाम दुकान के सामने शराब पीने से मना किया तो दवा व्यवसायी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल बिट्टू कुमार (30) के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे कांटी अस्पताल में भर्ती कराया है। बिट्टू के पेट, चेहरे, बांह समेत अन्य जगहों पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावर दुकान के सामने शराब पीने पहुंचा था। उसने बिट्टू से शराब पीने के लिए ग्लास मांगा। बिट्टू के मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपित वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद वह चाकू लेकर लौटा व बिट्टू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात को अंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.