बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने दसिया चौराहे पर दुकान के सामने रोक कर एक व्यक्ति की पिटाई का मामला सामने आया है। इसी थानाक्षेत्र के दसिया निवासी विपेन्द्र कुमार ने तहरीर देकर बताया है कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक बनवाने के लिए दसिया चौराहे पर जा रहा था। आरोप है कि तभी मेरे गांव के रहने वाले मनोज मोदनवाल अपने दुकान के सामने रोक लिया और मारपीट करने लगे। उनके बेटे सचिन, राज, राजा भी आकर मारपीट करने लगे। शोर सुनकर वहां लोग एकत्र हो गए। बीच-बचाव किए जाने पर अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दसिया निवासी आरोपी मनोज मोदनवाल, सचिन, राज, राजा और गोलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच एसआई जयविन्द कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.