रांची, जनवरी 28 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा नॉर्थ ऑफिस पाड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार और उनके पुत्र के साथ मारपीट की गई। साथ ही उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना मंगलवार की है। इस संबंध में सुरेंद्र ने वीआईपी वर्ल्ड, सरताज ट्रेडर्स के संचालक व कर्मियों के विरूद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुरेंद्र का आरोप है कि वह पुत्र के साथ मेन रोड मंगलवार को गया था। इसी दौरान वह अपनी बाइक वीआईपी वर्ल्ड, सरताज ट्रेडर्स प्रतिष्ठान के सामने खड़ी की थी। केक खरीद कर जब वह वापस आए तो दोनों दुकानदार उनसे उलझ गए। मारपीट करने लगे। उनकी बाइक को सड़क पर गिरा कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.