मिर्जापुर, मई 2 -- विंध्याचल। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग पर शनिवार की दोपहर दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर श्रद्धालु और दुकानदार के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग पर किराए पर पंकज सोनी की प्रसाद की दुकान है। शनिवार की दोपहर बबुरा गांव निवासी एक युवक अपने मित्र के साथ दर्शन पूजन करने पहुंचा। दुकान के सामने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करने के बाद मंदिर जाने लगा। दुकानदार ने मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी करने से मना किया। यह भी पढ़ें- भंवरेश्वर मंदिर पर मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। आस ...