गोरखपुर, अप्रैल 21 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान के सामने पेशाब करने से रोकने पर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बनचरा माहीगंज निवासी विद्यासागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान फुलवरिया कुर्मी टोला खजूहा चौराहा पर है। रविवार दोपहर मनीष पुत्र राम अपने पांच साथियों के साथ शराब के नशे में दुकान के सामने पेशाब करने लगा। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया और दुकान के सामने रखा सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने एक नामजद सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.