बांदा, मई 23 -- बांदा। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार शाम बलखंडीनाका बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, जाम की स्थिति तथा आम लोगों और राहगीरों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने नगर पालिका की भूमि पर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखेंगे। साथ ही दुकानदारों से सड़क, नाली एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी दुकान के सामने सामान रखा पाया गया अथवा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध द...