बलरामपुर, मार्च 14 -- बलरामपुर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला चिकनी निवासी आकाश सिंह ने 12 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दुकान विवाद का मामला सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में विचाराधीन है। 11 मार्च शाम करीब चार बजे मोहल्ला बलुहा निवासी मुन्ना मिस्त्री उर्फ एहसान, चांद व एयान के साथ दुकान पर आए और ताला लगाने लगे। मना करने पर भाई अभय सिंह को लाठी-डंडों से मारा-पीटा। भाई की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले गए। भाई को जिला अस्पताल से बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुन्ना मिस्त्री, चांद व एयान पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...