बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं,संवाददाता। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में शराब की दुकान पर हुए झगड़े और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शराब लेने के दौरान विवाद बढ़ने पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया गया। पीड़ित और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए। सहसवान थाना क्षेत्र के गांव कोल्हार के रहने वाले ओमपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मकान में सरकारी देशी शराब की दुकान है और उनका पुत्र विनोद कुमार वहां सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। घटना 18 फरवरी की रात लगभग 9.15 बजे हुई। ओमपाल ने बताया कि शराब लेने आए गांव के अजय, वीरपाल, कृपाल, धर्म सिंह से पैसे मांगने पर विवाद हुआ। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार, सरिया और लाठी-डंडों से हमला किया। डर के कारण उनका पुत्र दुकान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.