संवाददाता, अप्रैल 15 -- UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के व्यस्त इलाकों में से एक जिला पंचायत रोड पर स्थित एक दुकान के रेस्ट रूम में 25 वर्षीय लड़की की लाश मिली है। दुकान का शटर पिछले तीन दिन से नहीं उठा था। बदबू की वजह से लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शटर उठाकर अंदर गई तो रेस्ट रूम में लड़की की लाश देखकर हैरान रह गई। मौके पर जुटे आसपास के लोग इस घटना से हैरान रह गए। लाश की शिनाख्त 25 वर्षीय गंगोत्री के रूप में हुई है। गंगोत्री मूल रूप से महाराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव की रहने वाली थी। गंगोत्री के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि गंगोत्री से फोन पर बात न हो पाने की वजह से घरवाले उसे लेकर परेशान थे। सात साल पहले यह दुकान किराए पर ली गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.