रुडकी, अप्रैल 21 -- मंगलौर। पुलिस ने दुकान के बाहर से बाइक चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। झबरेड़ा के ग्राम खजूरी निवासी जाऊल हसन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार को उन्होंने मंगलौर के पठानपुरा की एक दुकान के बाहर अपनी बाक खड़ी की थी। आरोप है कि इसी दौरान वसीम निवासी पठानपुरा ने उनकी बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि मंगलवार को आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.