नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी जिला पुलिस ने शुक्रवार को दुकान के बाहर रखे दूध और दही के क्रेट चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का ऑटो और दो दोपहिया वाहन बरामद हुए हैं। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि 26 मार्च को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें दो युवक दुकान के बाहर रखे दूध और दही की क्रेट को अपने ऑटो में रख रहे थे। वायरल वीडियो के आधार पर एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड प्रभारी राजपाल मीणा की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने वायरल फुटेज में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान की और विकास नगर इलाके से दबोच लिया। आरोपियों की पहचान मोहित और आयुष्मान के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से प्रेम नगर से चुराया गया ऑटो और दो दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।दूध की आपूर्ति करने वाले वाहनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.