दुकान के बाहर शराब पीकर हंगामा, विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट
मुरादाबाद, मई 18 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर गांवड़ी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को रोकना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। दुकान के शटर पर लात मारने से मना करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुर गांवड़ी निवासी विशाल कुमार शर्मा पुत्र अनिल शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 मई की रात करीब 9 बजे गांव के ही सागर चौहान पुत्र महेन्द्र सिंह और सत्यम उर्फ लल्ला पुत्र महावीर सिंह शराब के नशे में उसकी दुकान के बाहर पहुंचे। यह भी पढ़ें- रम्पुरा में घर के बाहर हुड़दंग और पथराव करने के आरोप में मुकदमा आरोप ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.