रामपुर, अप्रैल 29 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान के प्रबंधक योगेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया कि उनकी दुकान पर चोरी की घटना हुई। चोर दुकान के बाहर लगे दो एसी और कॉपर का तार काटकर ले गए। सुबह दुकान पर आने पर चोरी की जानकारी हुई। जिस पर पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...