मेरठ, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता पर हमला कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशुतोष शर्मा अपने साथी निवेश चौधरी के साथ बाजार पहुंचे थे। उन्होंने एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर दी, जिस पर दुकानदार ने आपत्ति जताई। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार का बेटा शिवम अग्रवाल पहुंचा और अपने साथियों के साथ मिलकर आशुतोष पर हमला कर दिया। इस दौरान लोहे से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली थाने ले गई।पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर...