बुलंदशहर, फरवरी 26 -- नगर के चांदपुर रोड स्थित हरि एंकलेव में दुकान के सामने अवैध रूप से पिलर बनाने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ जमकर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला हरि एंकलेव निवासी पीड़ित विकास कुमार अग्रवाल ने तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे वह और उनके पिता अपनी दुकान पर मौजूद थे। उसी दौरान पड़ोस में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले मनीष कुमार गुप्ता, उनके पिता जग्गी सिंह और पुत्र शिवा ने उनकी दुकान की जगह पर पिलर बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने पिलर बनाने से मना किया और कारण पूछा तो तीनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर आरोपियों ने विकास और उनके पिता को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दबंगों ने उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.