दुकान के बकाया रुपये मांगने पर पीटा
इटावा औरैया, जुलाई 1 -- इकदिल। क्षेत्र के गांव नगला पूठ निवासी शिवसागर ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया वह विरारी कोल्डस्टोरेज के पास दुकान चलाता है। मंगलवार देर शाम को पड़ोसी गांव का युवक उसकी दुकान पर सौदा लेने आया तो उसने पिछले पैसे मांगने पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने साथ के तीन लोगों के सहयोग से उसे डंडों से पीट दिया। लोगों के आने पर जान मारने की धमकी देकर मौके से सभी भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.