बागपत, फरवरी 27 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में हुई विवाहिता की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। देवर ने दुकान के बंटवारे के विवाद में भाभी चंचल की हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को उसका हत्या की धाराओं में चालान कर दिया। पुलिस पति से पूछताछ करने में लगी है। क्षेत्र के सांकरौद गांव में 25 फरवरी की शाम नवीन की पत्नी चंचल की ईंटों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। विकास नगर लोनी निवासी चंचल के पिता रवि प्रकाश ने तभी दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमें में उसने पति नवीन, देवर साहिल और शिवम, बुआ गीता, फुफा देशराज व सास आदि को नामजद किया था। आरोप था कि शादी के बाद से ये सभी चंचल पर दहेज में कार और घरेलू सामान लाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर इन सभी ने चंचल की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पति नवीन और देवर साहिल ...