दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों के मोबाइल चोरी
बुलंदशहर, मई 12 -- मोबाइल की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान में रखे 3 लाख के मोबाइल व नगदी चोर चुरा ले गए। मोहल्ला आहार गेट निवासी सलमान खान पुत्र पप्पू खान कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी फईम हब मोबाइल के नाम से मोबाइल की दुकान है। रात दुकान बंद करके वह घर चला गया था, किन्तु सुबह आकर देखा तो दुकान के पीछे की खिड़की व दरवाजा टूटा हुआ था। तलाशी लेने पर दुकान से ब्रांडेड कंपनी के तीन लाख के मोबाइल व मोबाईल सम्बंधित सामान तथा गल्ले में रखे दस हजार रुपये चोर चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी चोरों को पकड़ने के लिए घटना के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दुकान का टीना काटकर नकदी समेत एक लाख की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.